बगहा में पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव द्वारा बगहा दो प्रखंड के पिपरा गांव के तिरहुत नहर पर स्थित आईपीएस विकास वैभव चौक पर पेड़ों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से पर्यावरण मंच के सदस्यों के अलावे गणमान्य एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।