मोहनलालगंज: भसण्डा मजरा उम्मेदाखेड़ा में रिटायर्ड रेलवेकर्मी की सड़क दुर्घटना में हालत गम्भीर, मालिक व चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र भसण्डा मजरा उम्मेदाखेड़ा निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी नंद किशोर यादव की बीते दिन सिसेंडी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिसके बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया की रिटायर्ड रेलवेकर्मी नंद किशोर को टक्कर मारने वाली कार मालिक व चालक का कार के नम्बर के आधार पर पता लगाया जा रहा है।