मोहनलालगंज: गोसाईगंज कोतवाली पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष, कहा- बढ़ती चोरियों से व्यापारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान
गोसाईगंज में आज व्यापारियों ने बीते दिनों क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली गोसाईगंज पहुँचे। उसी दौरान व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती चोरियों से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।