मोहनलालगंज: कनकहा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और कंबल वितरण किए
विकासखंड मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने जनता को संबोधित कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। आयुष्मान कार्ड लाभार्थीयों और किसान सम्मान निधि लाभार्थियों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किए।कार्यक्रम में उपस्थित ग़रीब और बुजुर्ग लोगों को कंबल वितरण किए।