मोहनलालगंज: शौच के लिये घर से निकले युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत, परिवार में छाया मातम
नगराम थाना क्षेत्र के भोराखुर्द गांव में शौच को निकले युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर मातम छाया हुआ है। थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है मृतक अत्यधिक शराब पीने का आदी था, शराब पीकर शौच के लिये तालाब के किनारे जाने के दौरान ही फिसलकर पानी में गिरने से मौत हुई होगी।