बलरामपुर: पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, ध्वज प्रतीक चस्पा कर पुलिस कर्मियों को दिलाया संकल्प
पुलिस झण्डा दिवस पूरे जनपद में अत्यंत गरिमामय एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।