बलरामपुर: डीएम ने तहसील सदर में एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की, बीएलओ को किया सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बलरामपुर सदर सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम/ईआरओ, सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डीएम ने कहा कि एसआईआर कार्य में लगे सभी कार्मिकों की गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है।