बलरामपुर: भ्रष्टाचार में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने की कड़ी कार्रवाई
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना कोतवाली जरवा में पूर्व में नियुक्त दो आरक्षियों ध्रुप चंद्र और राजू यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी पाए गए थे और न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई।