बलरामपुर: भगवतीगंज आदर्श इंटर कॉलेज में यातायात माह के तहत छात्रों को जागरूक किया गया, गोल्डन ऑवर के महत्व पर दिया गया जोर
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद में यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भगवतीगंज आदर्श इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।