बलरामपुर: खतरनाक हथियार से हमला कर चोट पहुँचाने के 24 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 2 आरोपियों को दोषी पाया
खतरनाक हथियार से हमला कर चोट पहुँचाने के 24 वर्ष पुराने मुकदमे में दो आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक खड़े रहने की सजा एवं प्रत्येक पर 3500-3500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा संचालित ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित मामलों में की जा रही प्रभावी पैरवी का महत्वपूर्ण परिणाम है।