बलरामपुर: मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को सुनाई गई सजा, न्यायालय उठने तक खड़े रहने की सजा और प्रत्येक पर ₹1500 का लगाया अर्थदंड
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वर्ष 1990 में दर्ज एक मारपीट व जानमाल की धमकी से संबंधित मुकदमे में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।