Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

नीमच नगर: जामुनिया कलां में बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार दूसरे दिन 12 घंटे बिजली गुल

Neemuch Nagar, Neemuch | Aug 13, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर Himanshu Chandra   की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में #पंख_अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा बांछड़ा समुदाय के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#PankhAbhiyan 
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर Himanshu Chandra की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में #पंख_अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा बांछड़ा समुदाय के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #PankhAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

पंख अभियान के तहत बालिकाओं के सशक्तिकरण और बांछड़ा समुदाय को रोजगार से जोड़ने पर जोर

नीमच, 12 अगस्त 2026। कलेक्टर Himanshu Chandra  की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंख अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा बांछड़ा समुदाय के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम, सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि पंख अभियान के अंतर्गत बांछड़ा समुदाय के परिवारों को शासकीय योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप योजनाओं का लाभ दिलाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

 उन्होंने विभिन्न विभागों को पंख अभियान के अंतर्गत बांछड़ा बाहुल्य बसाहटों में लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग को केसीसी के नए प्रकरण स्वीकृत करने तथा पशुपालन विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को केसीसी जारी कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को इस वर्ष 200 केसीसी जारी करने तथा इस वित्तीय वर्ष में अन्य ऋण की श्रेणी में 15 लाख रुपये के ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है।

 उद्यानिकी विभाग को वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 15 प्रकरण तैयार कर स्वीकृत कराने का लक्ष्य दिया गया। अंत्यावसायी विभाग को संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्वरोजगार योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
 कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने तथा बांछड़ा समुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए आवश्यक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने 25 महिलाओं को रोजगार एवं 50 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
 साथ ही आचार्य विद्यासागर योजना, बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना में पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए आगामी तीन माह में बाछड़ा बाहुल्‍य ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा संवाद, परामर्श एवं आवश्यक सहयोग के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए गए। आरसेटी को बांछड़ा बाहुल्‍य क्षेत्रों में समय-समय पर कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा गया।

 कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि पंख अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से बांछड़ा समुदाय के परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करें।

 कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#PankhAbhiyan 
#Neemuch
#नीमच

पंख अभियान के तहत बालिकाओं के सशक्तिकरण और बांछड़ा समुदाय को रोजगार से जोड़ने पर जोर नीमच, 12 अगस्त 2026। कलेक्टर Himanshu Chandra की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंख अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा बांछड़ा समुदाय के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम, सुरक्षा, लैंगिक समानता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने तथा कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि पंख अभियान के अंतर्गत बांछड़ा समुदाय के परिवारों को शासकीय योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। पात्र परिवारों को चिन्हित कर उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप योजनाओं का लाभ दिलाते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने विभिन्न विभागों को पंख अभियान के अंतर्गत बांछड़ा बाहुल्य बसाहटों में लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग को केसीसी के नए प्रकरण स्वीकृत करने तथा पशुपालन विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को केसीसी जारी कराने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को इस वर्ष 200 केसीसी जारी करने तथा इस वित्तीय वर्ष में अन्य ऋण की श्रेणी में 15 लाख रुपये के ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। उद्यानिकी विभाग को वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 15 प्रकरण तैयार कर स्वीकृत कराने का लक्ष्य दिया गया। अंत्यावसायी विभाग को संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ.बी.आर.अंबेडकर स्वरोजगार योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने तथा बांछड़ा समुदाय की महिलाओं एवं पुरुषों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए आवश्यक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने 25 महिलाओं को रोजगार एवं 50 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आचार्य विद्यासागर योजना, बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना में पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए आगामी तीन माह में बाछड़ा बाहुल्‍य ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा संवाद, परामर्श एवं आवश्यक सहयोग के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए गए। आरसेटी को बांछड़ा बाहुल्‍य क्षेत्रों में समय-समय पर कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को कहा गया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि पंख अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से बांछड़ा समुदाय के परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #PankhAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में तिरंगा रंगोली और जिले भर में राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम आयोजित

नीमच, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। वहीं, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार विभिन्न ग्रामों में भी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

 विद्यालयों में आयोजित तिरंगा रंगोली गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हायर सेकेंडरी स्कूल कांकरिया तलाई, ताल, सीआरपीएफ नीमच, कन्या मनासा, सरवानिया महाराज, अठाना, अड़मालिया हाई स्कूल, धनेरिया कला, जवासा, झालरी, मोया, रामनगर, जूनापानी सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने तिरंगा थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में स्थानीय चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, समिति के सदस्य एवं बच्चों ने सहभागिता की। उपस्थित ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। 

 ग्राम पंचायत छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
 इसी क्रम में सावन क्षेत्र में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नरसिंहपुरा के तत्वावधान में स्थानीय चौराहे से ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। अभियान नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 

 ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत जिले में विद्यालयों से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित इन गतिविधियों से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से अभियान में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिल रही है।

#HarGharTirangaAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में तिरंगा रंगोली और जिले भर में राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम आयोजित नीमच, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। वहीं, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार विभिन्न ग्रामों में भी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालयों में आयोजित तिरंगा रंगोली गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हायर सेकेंडरी स्कूल कांकरिया तलाई, ताल, सीआरपीएफ नीमच, कन्या मनासा, सरवानिया महाराज, अठाना, अड़मालिया हाई स्कूल, धनेरिया कला, जवासा, झालरी, मोया, रामनगर, जूनापानी सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने तिरंगा थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार की आकर्षक रंगोलियां बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में स्थानीय चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, समिति के सदस्य एवं बच्चों ने सहभागिता की। उपस्थित ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में सावन क्षेत्र में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नरसिंहपुरा के तत्वावधान में स्थानीय चौराहे से ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। अभियान नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत जिले में विद्यालयों से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित इन गतिविधियों से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से अभियान में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिल रही है। #HarGharTirangaAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

कलेक्टर Himanshu Chandra   की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ_योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, बालिकाओं के संरक्षण,शिक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
     बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
#BetibachaoBetipadhao
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर Himanshu Chandra की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ_योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, बालिकाओं के संरक्षण,शिक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #BetibachaoBetipadhao #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जीरन में विशाल बाइक रैली एवं पैदल यात्रा आयोजित

नीमच, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद जीरन में विशाल बाइक रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार पैदल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में सहभागिता की और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। बाइक रैली एवं पैदल यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया।

हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Ministry of Culture, Government of India 
#HarGharTirangaAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जीरन में विशाल बाइक रैली एवं पैदल यात्रा आयोजित नीमच, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद जीरन में विशाल बाइक रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार पैदल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में सहभागिता की और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। बाइक रैली एवं पैदल यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Culture, Government of India #HarGharTirangaAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026