कलेक्टर Himanshu Chandra की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में #पंख_अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा बांछड़ा समुदाय के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh
#PankhAbhiyan
#Neemuch
#नीमच
7 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026