हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जीरन में विशाल बाइक रैली एवं पैदल यात्रा आयोजित
नीमच, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद जीरन में विशाल बाइक रैली एवं पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार पैदल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में सहभागिता की और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। बाइक रैली एवं पैदल यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों ने स्वतंत्रता दिवस के पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ministry of Culture, Government of India
#HarGharTirangaAbhiyan
#Neemuch
#नीमच
2 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026