लखीसराय: मुहर्रम पर्व को लेकर उरैन ग्राम कचहरी में हुई शांति समिति की बैठक
मुस्लिम भाइयों के त्योहार मुहर्रम को लेकर शनिवार को कजरा थाना क्षेत्र के उरैन ग्राम कचहरी में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें अखाड़ा के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय बुद्धिजीवी बैठक में शामिल हुए.बैठक में बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप एवं कजरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई.