लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिलाधिकारी रजनीकांत ने स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। उक्त मौके पर सिविल सर्जन सदर अस्पताल उपाधीक्षक अस्पताल प्रबंधक समेत वरीय अधिकारी मौजूद रहे।