लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना पावर ग्रिड के समीप ई रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति जख्मी किया गया उपचार।
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झूलौना पावर ग्रिड के समीफ चलती ई रिक्शा के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत औरे गांव निवासी भरोसे मांझी के पुत्र टुनटुन मांझी के रूप में की गई। जो की वैवाहिक कार्यक्रम से वापसी में अपने घर की ओर जा रहे थे।