लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार में विवाहित महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, किया गया पोस्टमार्टम।
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार से नगर थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला का सब बरामद कर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी अमित कुमार की पत्नी रजनी देवी के रूप में की गई। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।