सूरजपुर.. सूरजपुर जिले के तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया है। जिसके बाद अब जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल, रायपुर में वैध पंजीयन नहीं होने के बावजूद संचालन किए जाने का मामला सामने आया था. वहीं, डीएमएलटी और बीएमएलटी के छात्रों से फीस लेने के बाद भी उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी.
मामले की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान सीएमएचओ, तहसीलदार और नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी मौजूद रहे.
अब संस्थान पर कार्रवाई के बाद छात्रों के भविष्य और उनकी शिकायतों को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी.#Surajpur #BreakingNews #GurukulParamedicalInstitute #FatafatNewsindia #ParamedicalNews #StudentJustice