जनजातीय समाज के महान नेता और समाज सुधारक बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भव्य आयोजन किया गया। कला केंद्र मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से बाबा कार्तिक उरांव की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया..करीब 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस प्रतिमा को जनजातीय समाज के गौरव और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है..
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए..
#BabaKartikOraon #Ambikapur #Surguja #ChhattisgarhNews #VishnuDeoSai #TribalPride #FatafatNews