सिधवलिया: गोपालगंज में शराब लदी चोरी की स्कॉर्पियो को अवैध तरीके से नीलाम करने का मामला सामने आया
गोपालगंज में शराब लदी चोरी की स्कॉर्पियो को अवैध तरीके से नीलाम किए जाने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने रोहतास के वधैला थाना में तैनात दारोगा राजेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। 59 वर्षीय राजेंद्र राम नीलामी के वक्त गोपालगंज के सिधवलिया थाना में तैनात थे और इस केस के अनुसंधानकर्ता की भूमिका निभा रहे थे।