Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image

आज जिला पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा सुप्रसिद्ध बराबर गुफा का भ्रमण कर पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के विकास की समीक्षा की गई। भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता और पुल निर्माण निगम ,गया जी प्रमंडल के साथ रोपवे के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की ।कार्यपालक अभियंता के द्वारा अवगत कराया गया कि रोपवे का पूर्व परीक्षण ( ट्रायल रन) कर लिया गया है एवं योजना सितंबर 2026 में पूर्ण होने की संभावना है। आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित मार्गो का जायजा लिया गया ताकि श्रद्धालुओं के आगमन से पूर्व ही व्यवस्थाओं का प्रारंभिक आंकलन किया जा सके एवं स्थलों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा सके। जिला पदाधिकारी के भ्रमण के दौरान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि इको टूरिज्म का विकास कार्य बराबर पर्यटन क्षेत्र में किया जा रहे हैं जिसमें गज़ीबो का जीर्णोद्धार, विश्राम स्थल ,रेलिंग , आगंतुकों के लिए अन्य सुविधाएं एवं अन्य अवसंरचनाएं विकसित की जा रही है जिससे की पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के अनुभव को सुखद बनाया जा सके। बराबर पर्यटन क्षेत्र में अपने आज के भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित प्राधिकार (authorities) से बात कर पटना- गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिशा सूचक साइन बोर्ड एवं माइलस्टोन अधिष्ठापित कराना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया की बराबर गुफा दो बड़े शहरों पटना एवं गया के बीच अत्यंत सामरिक बिंदु पर स्थित है ,राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिष्ठापित साइनेज इस स्थल को ज्यादा प्रशस्त करेगा/दृष्टिगोचर बनाएगा एवं अधिक से अधिक पर्यटक इस अद्वितीय विरासत का भ्रमण कर सकेंगे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #barabar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 27, 2026

MORE NEWS

*सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*

आज दिनांक 27 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद *श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं अनुपालन प्रतिवेदनों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*

जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि,
@ सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि निष्पादन गुणवत्तापूर्ण हो तथा आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का वास्तविक लाभ प्राप्त हो।
@प्रत्येक आवेदन के निष्पादन की सूचना संबंधित आवेदक तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए। 
 @जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों ,कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों  से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। 

@बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी सहयोग शिविर प्रभारियों एवं प्रखंड वरीय प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे सहयोग शिविरों तथा सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता की नियमित जांच करें जिससे कि यह सुनिश्चित हो कि आवेदन का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं आवेदक की समस्या के वास्तविक समाधान पर आधारित किया गया है।

@ सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर शासन और जनता के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी माध्यम है तथा इसके उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सभी विभाग पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
    विदित हो कि जिला पदाधिकारी के द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है जिसके फल स्वरुप आवेदनों के निष्पादन में वृद्धि हुई है। विगत एक सप्ताह में लंबित आवेदनों की संख्या 17% से घटकर 3% रह गई है।

बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभागीय पदाधिकारी भौतिक रूप से तथा सभी प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारीगण वीसी के माध्यम से उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#InternationalYogaDay2026 
#सहयोग_शिविर #CMOBihar 
#cmsamratchoudhary 
IPRDBihar 
Information & Public Relations Department,

*सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक* आज दिनांक 27 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद *श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन एवं अनुपालन प्रतिवेदनों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।* जिला पदाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, @ सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि निष्पादन गुणवत्तापूर्ण हो तथा आवेदक को उसकी समस्या के समाधान का वास्तविक लाभ प्राप्त हो। @प्रत्येक आवेदन के निष्पादन की सूचना संबंधित आवेदक तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए। @जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों ,कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। @बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी सहयोग शिविर प्रभारियों एवं प्रखंड वरीय प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे सहयोग शिविरों तथा सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की गुणवत्ता की नियमित जांच करें जिससे कि यह सुनिश्चित हो कि आवेदन का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं आवेदक की समस्या के वास्तविक समाधान पर आधारित किया गया है। @ सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर शासन और जनता के बीच संवाद एवं समाधान का प्रभावी माध्यम है तथा इसके उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सभी विभाग पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। विदित हो कि जिला पदाधिकारी के द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है जिसके फल स्वरुप आवेदनों के निष्पादन में वृद्धि हुई है। विगत एक सप्ताह में लंबित आवेदनों की संख्या 17% से घटकर 3% रह गई है। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, विभागीय पदाधिकारी भौतिक रूप से तथा सभी प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारीगण वीसी के माध्यम से उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #InternationalYogaDay2026 #सहयोग_शिविर #CMOBihar #cmsamratchoudhary IPRDBihar Information & Public Relations Department,

Jehanabad, Bihar | Jun 27, 2026

*28 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई* 

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 28 जून, 2026 को आयोजित होने वाली " *सिपाही भर्ती परीक्षा* " में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न शहरों और जिलों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए यदि किसी भी वाहन द्वारा सरकार द्वारा तय किराए से अधिक राशि वसूली जाती है, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है, जिसके लिए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आटो एसोसिएशन के साथ बैठक कर लिया गया है, अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो अभ्यर्थी इसका शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06114 - 223013 पर कर सकते है।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*28 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई* जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 28 जून, 2026 को आयोजित होने वाली " *सिपाही भर्ती परीक्षा* " में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने वाले वाहन मालिकों/चालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में इस परीक्षा हेतु कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न शहरों और जिलों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे। बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने के लिए यदि किसी भी वाहन द्वारा सरकार द्वारा तय किराए से अधिक राशि वसूली जाती है, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है, जिसके लिए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आटो एसोसिएशन के साथ बैठक कर लिया गया है, अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो अभ्यर्थी इसका शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06114 - 223013 पर कर सकते है। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 27, 2026

**कृषि फीडर के ट्रासफार्मर की चोरी की घटनाओं पर प्रशासन सख्त /दोषियों की धर पकड़ सुनिश्चित की जाएगी* * 

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता मे कृषि फीडर मे ट्रासफार्मर की चोरी के रोकथाम हेतु संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई।
        जिला में 3061 ट्रांसफार्मर पूर्णता कृषि कार्यों के लिए अधिष्ठापित किए गए एवं चोरी की बढ़ रही लगातार घटनाओं में 112 ट्रांसफार्मर की  क्षति हुई है। इन सभी चोरी के मामलों में विद्युत विभाग के द्वारा FIR दर्ज कराई गई है। 
       जिला प्रशासन इस स्थिति पर तुरंत काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास को तत्पर है एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा इसमें त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों के धर पकड़ एवं न्याय संगत कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
               चोरों के विरुद्ध त्वरित सूचना प्राप्त करने एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा हुई एवं सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि कृषि प्रधान जिले में खरीफ फसल की बुआई के लिए पटवन को देखते हुए ,इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी प्रयास करें।
   विद्युत विभाग के द्वारा अद्यतन कृषि फीडर के 250 नए ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किए जा रहे हैं। अभी प्रतिदिन 7 से 8 नए ट्रांसफार्मर अधिस्थापित  हो रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि कार्य में तेजी लाएं एवं प्रतिदिन 12 से 15 ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराए जिससे की धान की बुवाई के समय पटवन की समस्या ना रहे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

**कृषि फीडर के ट्रासफार्मर की चोरी की घटनाओं पर प्रशासन सख्त /दोषियों की धर पकड़ सुनिश्चित की जाएगी* * जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता मे कृषि फीडर मे ट्रासफार्मर की चोरी के रोकथाम हेतु संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई। जिला में 3061 ट्रांसफार्मर पूर्णता कृषि कार्यों के लिए अधिष्ठापित किए गए एवं चोरी की बढ़ रही लगातार घटनाओं में 112 ट्रांसफार्मर की क्षति हुई है। इन सभी चोरी के मामलों में विद्युत विभाग के द्वारा FIR दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन इस स्थिति पर तुरंत काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास को तत्पर है एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा इसमें त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों के धर पकड़ एवं न्याय संगत कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए। चोरों के विरुद्ध त्वरित सूचना प्राप्त करने एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा हुई एवं सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि कृषि प्रधान जिले में खरीफ फसल की बुआई के लिए पटवन को देखते हुए ,इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी प्रयास करें। विद्युत विभाग के द्वारा अद्यतन कृषि फीडर के 250 नए ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किए जा रहे हैं। अभी प्रतिदिन 7 से 8 नए ट्रांसफार्मर अधिस्थापित हो रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि कार्य में तेजी लाएं एवं प्रतिदिन 12 से 15 ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराए जिससे की धान की बुवाई के समय पटवन की समस्या ना रहे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 27, 2026

*28 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा, 02/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु आयोजित की गई संयुक्त ब्रीफिंग,पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश*

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 28 जून, 2026 को आयोजित होने वाली *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 02/2026"*  के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

          बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन अध्यक्ष, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी।

जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमे 5328 परीक्षार्थी शामिल होगें, जिसका विवरण निम्नवत् है :-

 (1) मुरलीधर इंटर स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद,
(2) प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, बेंकटेश्वर नगर, अरवल रोड, जहानाबाद,
(3) आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद  
(4) गौतम बुद्ध इंटर स्कूल, जहानाबाद,
 (5) हाई स्कूल हाटी, काको,
 
(6) उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डेलसा
(7)  रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, नियर साई मंदिर, जहानाबाद,
(8) ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, निजामुद्दीनपुर, काको रोड, जहानाबाद 
(9) राज्य संपोषित बालिका इंटर स्कूल, नियर गांधी मैदान, जहानाबाद तथा 
(10) श्री रामकृष्ण (एस. आर. के.) +2 स्कूल, पंडूई, जहानाबाद शामिल हैं।

@परीक्षा 28 जून, 2026 (रविवार)  को एकल पाली मे मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित होगी। 
@अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न  10:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा अपराह्न 11:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
@अभ्यर्थियों को ई प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के अलावा परीक्षा केंद्र पर अन्य कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
 @ अभ्यर्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था अधिकृत एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की पूर्व जांच सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। सभी केन्द्राधीक्षकों को समुचित प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कदाचार, प्रतिरूपण (Impersonation) एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने हेतु अभ्यर्थियों की सघन जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास के साथ साथ रेलवे स्टेशन में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर विधि-व्यवस्था तथा यातायात संचालन बरतना सुनिश्चित किया जाए जिससे कि  विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने में समस्या न हो।
    जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्वाह्न 09:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें।
     साथ ही नोडल पदाधिकारी को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा के एक दिन पूर्व सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

          परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। *नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।*

बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक / दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*28 जून को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा, 02/2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु आयोजित की गई संयुक्त ब्रीफिंग,पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा केन्द्राधीक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश* जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 28 जून, 2026 को आयोजित होने वाली *"सिपाही भर्ती परीक्षा, 02/2026"* के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा का आयोजन अध्यक्ष, केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती ) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण वातावरण एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी। जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमे 5328 परीक्षार्थी शामिल होगें, जिसका विवरण निम्नवत् है :- (1) मुरलीधर इंटर स्कूल, राजा बाजार, जहानाबाद, (2) प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, बेंकटेश्वर नगर, अरवल रोड, जहानाबाद, (3) आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद (4) गौतम बुद्ध इंटर स्कूल, जहानाबाद, (5) हाई स्कूल हाटी, काको, (6) उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डेलसा (7) रामकृष्ण परमहंस विद्यालय, नियर साई मंदिर, जहानाबाद, (8) ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, निजामुद्दीनपुर, काको रोड, जहानाबाद (9) राज्य संपोषित बालिका इंटर स्कूल, नियर गांधी मैदान, जहानाबाद तथा (10) श्री रामकृष्ण (एस. आर. के.) +2 स्कूल, पंडूई, जहानाबाद शामिल हैं। @परीक्षा 28 जून, 2026 (रविवार) को एकल पाली मे मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक आयोजित होगी। @अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा अपराह्न 11:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। @अभ्यर्थियों को ई प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के अलावा परीक्षा केंद्र पर अन्य कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। @ अभ्यर्थियों के पंजीकरण, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की व्यवस्था अधिकृत एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की पूर्व जांच सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा केन्द्राधीक्षक सुनिश्चित करेंगे। सभी केन्द्राधीक्षकों को समुचित प्रकाश, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कदाचार, प्रतिरूपण (Impersonation) एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने हेतु अभ्यर्थियों की सघन जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास के साथ साथ रेलवे स्टेशन में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर विधि-व्यवस्था तथा यातायात संचालन बरतना सुनिश्चित किया जाए जिससे कि विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने में समस्या न हो। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्वाह्न 09:00 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही नोडल पदाधिकारी को सभी केन्द्राधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर परीक्षा पूर्व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा के एक दिन पूर्व सीसीटीवी, मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। परीक्षा के दिन प्रभावी पर्यवेक्षण एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल कार्यालय, जहानाबाद में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। *नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।* बैठक में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री मनीष कुमार चौधरी, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक / दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 27, 2026