**कृषि फीडर के ट्रासफार्मर की चोरी की घटनाओं पर प्रशासन सख्त /दोषियों की धर पकड़ सुनिश्चित की जाएगी* *
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री कोटा किरण कुमार के संयुक्त अध्यक्षता मे कृषि फीडर मे ट्रासफार्मर की चोरी के रोकथाम हेतु संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई।
जिला में 3061 ट्रांसफार्मर पूर्णता कृषि कार्यों के लिए अधिष्ठापित किए गए एवं चोरी की बढ़ रही लगातार घटनाओं में 112 ट्रांसफार्मर की क्षति हुई है। इन सभी चोरी के मामलों में विद्युत विभाग के द्वारा FIR दर्ज कराई गई है।
जिला प्रशासन इस स्थिति पर तुरंत काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास को तत्पर है एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा इसमें त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों के धर पकड़ एवं न्याय संगत कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
चोरों के विरुद्ध त्वरित सूचना प्राप्त करने एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना पर चर्चा हुई एवं सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया कि कृषि प्रधान जिले में खरीफ फसल की बुआई के लिए पटवन को देखते हुए ,इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी प्रयास करें।
विद्युत विभाग के द्वारा अद्यतन कृषि फीडर के 250 नए ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किए जा रहे हैं। अभी प्रतिदिन 7 से 8 नए ट्रांसफार्मर अधिस्थापित हो रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि कार्य में तेजी लाएं एवं प्रतिदिन 12 से 15 ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराए जिससे की धान की बुवाई के समय पटवन की समस्या ना रहे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar