उधवा: सांसद और विधायक ने राजमहल व उधवा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में करीब 1200 प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे राजमहल एवं उधवा प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। राजमहल प्रखंड के घाटजमनी,मध्य नारायणपुर एवं उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी, पुर्वी प्राणपुर व श्रीघर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर करीब 1200 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दिया।