चूरू: एसआईआर के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जिले में 16 लाख 26 हजार 757 मतदाता हुए, जिला निर्वाचन अधिकारी की प्रेसवार्ता
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 2026 के तहत शनिवार को जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। 16 दिसम्बर 2025 को जारी प्रारूप सूची में 15,95,187 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 16 दिसम्बर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं, जिनके निस्तारण उपरांत अंतिम सूची जारी की गई।