पूर्णिया पूर्व: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णिया SP के निर्देश पर महेन्द्रपुर, मंझैली, वीरपुर में चलाया गया वाहन जांच अभियान
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया तथा वाहन /संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी। इस दौरान मुफस्सिल थाना पुलिस ने महेन्द्रपुर, मंझेलो, वीरपुर में बंगाल से आने वाले मालवाहक वाहनो कि सघन जांच कि।