पूर्णिया पूर्व: अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर चांदी पंचायत में लोगों को किया गया जागरुक
अग्निशमन विभाग पूर्णिया द्वारा आग से बचाव को लेकर पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत चांदी कठुआ, पैकागोला आदि गांव में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का तरीका बताया गया। साथ हीं आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की बात कही गयी ।