पूर्णिया पूर्व: राजेंद्र बाल उद्यान के समीप पूर्णिया आदिवासी विकास परिषद कार्यालय के प्रांगण में सरहुल बाहा पूजा मनाया गया
पूर्णिया में सरहुल बाहा पूजा महोत्सव की धूम दिख रही है। आदिवासियों में इस त्योहार को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। सरहुल पूजा के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने सरहुल शोभा यात्रा निकाली। आदिवासी महिलाएं और पुरुषों ने सांस्कृतिक गीतों की धुन पर सामूहिक आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दे रही हैं। आदिवासी विकास परिषद कार्यालय प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया।