पूर्णिया पूर्व: 16 अप्रैल को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, तैयारी शुरू
16 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। वही गुरुवार को बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा, भाजपा विधायक संजय सरावगी, भाजपा प्रवक्ता अरविंद, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व अन्य ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।