पूर्णिया पूर्व: धोकरधारा पुवारी टोला गांव में कुसहा पुल के नीचे पानी में तैरता मिला एक नव विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
बनमनखी थाना क्षेत्र के धोकरधारा पुवारी टोला गांव के अजय मल्हा की पत्नी पुतुल कुमारी का शव संदिग्ध अवस्था में कुसहा पुल के नीचे पानी में तैरता मिला। ग्रामीणों ने पुतुल कुमारी के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को कुसहा पुल के नीचे पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।