Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
chandrakantnirala
Previous slide
Next slide
श्रीराम की खड़ाऊं सिर पर, आंखों में आंसू... राम-भरत मिलाप सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
75 दिन तक चलेगा एनीमिया जांच अभियान, बच्चों से गर्भवती महिलाओं तक होगी स्क्रीनिंग .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Aug 25, 2026
विद्यार्थी सहयोग शिविर @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar Education Department #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #buxar #testimonial #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 25, 2026
विद्यार्थी सहयोग शिविर @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar Education Department #IPRDBihar #buxarcity #testimonial #bihar #buxarjila #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 25, 2026
चाभी सौंपते ही थर्मल पावर प्लांट में बदला सुरक्षा का अंदाज, फायर विंग ने संभाली कमान खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Aug 25, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026 आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जननायक कर्पूरी कल्याण छात्रावास में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। साइबर थाना के पदाधिकारी के द्वारा साइबर मंगलवार की जानकारी दी गई। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की पूरी जानकारी दी गई। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026 आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ भीमराव अंबेडकर बालिका छात्रावास कोईरपुरवा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को अवगत कराया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से इस पोर्टल में सुझाव एवं शिकायत की सुविधा उपलब्ध है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा साइबर मंगलवार के संबंध में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रावास में उपस्थित छात्राओं ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपने अपने बहुमूल्य सुझाव को रखा। इसके अलावा डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास 11 नंबर लख बक्सर में भी विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026 छह दिवसीय टेराकोटा एवं भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को सहायक समाहर्ता बक्सर, सुश्री फर्खंदा कुरैशी की उपस्थिति में आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही कार्यशाला के सभी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु भी उपस्थित थे। छह दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं कलात्मक कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों एवं रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। जिसका उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया तथा सराहना की गई तथा उन्हें अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा को निरंतर विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा भी कार्यशाला के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं प्रशिक्षण के संबंध में अपने विचार साझा किए गए। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों में कलात्मक एवं रचनात्मक कौशल का विकास करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं नई तकनीकों से अवगत कराना रहा। छह दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन एवं समापन पर सभी प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं के योगदान की सराहना की गई। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 25, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 अगस्त 2026 75 दिवसीय एनीमिया स्क्रीनिंग, परामर्श एवं रेफरल अभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के द्वारा आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को राज्य स्तर पर 75 दिवसीय एनीमिया स्क्रीनिंग, परामर्श एवं रेफरल अभियान का शुभारंभ किया गया। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार यह अभियान 25 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बक्सर जिले में भी अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़े। अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में एनीमिया से प्रभावित व्यक्तियों की समय पर पहचान, हीमोग्लोबिन की जांच, आवश्यक परामर्श, आयरन-फोलिक एसिड (IFA) की उपलब्धता एवं वितरण तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान एनीमिया से प्रभावित लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं फॉलो-अप से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। किशोरियों एवं महिलाओं को प्राथमिकता, सभी आयु वर्गों की होगी जांच अभियान के दौरान सभी आयु वर्गों में एनीमिया की जांच की जाएगी, जिसमें किशोरियों एवं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रमुख लक्षित समूहों में— 1. 5 से 9 वर्ष आयु के बच्चे 2. 10 से 19 वर्ष आयु के किशोर-किशोरियां 3. 20 से 49 वर्ष आयु वर्ग की प्रजनन आयु की महिलाएं 4. गर्भवती महिलाएं 5. धात्री/स्तनपान कराने वाली महिलाएं 6. पुरुष एवं अन्य पात्र लाभार्थी शामिल हैं। लाभार्थियों को जांच सुविधाओं से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सामुदायिक मोबिलाइजेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों एवं विद्यालयों में होगी एनीमिया की जांच अभियान के दौरान जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर/हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं हेल्थ सब सेंटर सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एनीमिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त VHSND एवं PMSMA सत्रों के दौरान भी लाभार्थियों की एनीमिया जांच की जाएगी। विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की Mobile Health Teams द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की एनीमिया स्क्रीनिंग की जाएगी। विद्यालय नहीं जाने वाले 5 से 9 वर्ष आयु के बच्चों को भी आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जांच एवं आवश्यक IFA सेवन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से होगी जांच अभियान के दौरान लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से की जाएगी। जांच के लिए आवश्यक टेस्ट स्ट्रिप/क्यूवेट, लैंसेट, अल्कोहल स्वाब, डिस्पोजेबल ग्लव्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जांच के दौरान संक्रमण नियंत्रण एवं सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन किया जाएगा तथा उपयोग की गई सामग्री का निस्तारण बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। जांच के बाद उपचार, परामर्श एवं रेफरल एनीमिया की पहचान होने पर लाभार्थी को उसकी स्वास्थ्य स्थिति एवं हीमोग्लोबिन स्तर के अनुसार आवश्यक IFA एवं अन्य उपचार, पोषण संबंधी परामर्श तथा फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मध्यम एवं गंभीर एनीमिया से ग्रसित लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफरल एवं चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं में गंभीर एनीमिया अथवा उपचार की आवश्यकता वाली स्थिति में चिकित्सकीय निगरानी में निर्धारित उपचार एवं आवश्यक रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पोषण एवं एनीमिया से बचाव के लिए दिया जाएगा परामर्श अभियान के दौरान जांच के लिए आने वाले लाभार्थियों को एनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आयरन युक्त खाद्य पदार्थों, संतुलित आहार एवं पोषण के संबंध में भी परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध परामर्श केंद्र एवं युवा क्लीनिक के माध्यम से भी किशोर-किशोरियों को आवश्यक परामर्श एवं एनीमिया जांच से जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका अभियान को सफल बनाने के लिए एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), RBSK Mobile Health Team, लैब टेक्नीशियन, चिकित्सक, आशा एवं अन्य प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आयु वर्ग के पात्र लाभार्थियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जांच सत्र तक लाने में सहयोग किया जाएगा। वहीं RBSK Mobile Health Teams द्वारा विद्यालयों में एनीमिया जांच को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच के साथ-साथ आवश्यक परामर्श, उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान जांच से प्राप्त आंकड़ों की नियमित ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं अनुश्रवण भी किया जाएगा तथा मध्यम एवं गंभीर एनीमिया से पाए गए लाभार्थियों के उपचार एवं फॉलो-अप पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आम लोगों से अपील एनीमिया ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसकी समय पर पहचान एवं उचित उपचार से इसके दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए जिले के सभी पात्र लाभार्थियों एवं अभिभावकों से अपील है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान, आयुष्मान आरोग्य मंदिर/हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, VHSND/PMSMA सत्र अथवा विद्यालय में आयोजित स्क्रीनिंग कार्यक्रम में अपना हीमोग्लोबिन स्तर अवश्य जांच कराएं। विशेष रूप से 5–9 वर्ष के बच्चों, 10–19 वर्ष के किशोर-किशोरियों, 20–49 वर्ष की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति, बक्सर द्वारा अभियान की गतिविधियों की नियमित निगरानी, समीक्षा एवं समन्वय करते हुए निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक लाभार्थियों की एनीमिया जांच, उपचार, परामर्श एवं आवश्यक रेफरल सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #topfollowers #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Aug 25, 2026