ललाना बास नथवानिया में किराना स्टोर पर रसद विभाग की कार्रवाई,244 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त
#लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanganews #hanumangarhnews #RajasthanNews
हनुमानगढ़,/ नोहर 17 अक्टूबर :- जिला रसद विभाग की टीम ने आज शनिवार को नोहर तहसील के ललाना बास नथवानिया में एक किराना स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। टीम ने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की।जिला रसद अधिकारी श्री सुनील घोड़ेला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगला और पुरुषोत्तम ने हार्दिक किराना स्टोर पर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल का भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। मौके से कुल 244 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद कर जब्त किया गया। रसद विभाग की टीम ने बरामद ईंधन और अन्य सामग्री को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की है।