हनुमानगढ़: अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी मामले में 4 वांछित तस्करों पर एसपी ने घोषित किया ₹2000-₹2000 का इनाम
#लालबहादुर_भाखर #Lalbahadurbhakhar #pilibanganews #RajasthanNews #BreakingNews #हनुमानगढ़_पुलिस #RajasthanPolice #Hanumangarh #HeroinSmuggling #WantedCriminals #Suratgarh #TarnTaran #CrimeNews #BreakingNews #PolicePressNote #DrugFreeIndia
हनुमानगढ़।
अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार वांछित तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा सख्त कदम उठाया गया है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन चारों आरोपियों पर ₹2000-₹2000 का नकद इनाम घोषित किया गया है।
इनामी व वांछित आरोपियों का विवरण:
* राजन पुत्र सोहनलाल, निवासी: वार्ड नं. 32, न्यू सूरतगढ़, पुलिस थाना सिटी सूरतगढ़
* अमीरखां पुत्र गुलाम रसूल, निवासी: उदयपुर गोदारान, पुलिस थाना राजियासर
* जहीर खां पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी: बिरधवाल स्टेशन, पुलिस थाना राजियासर
* मनदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी: गली बग्गीवाली, सचखण्ड रोड, तरणतारण (पंजाब)
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इन वांछितों के संबंध में कोई भी गोपनीय जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या अधिकृत हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
संपर्क सूत्र:
* फोन: 01552-260003
* व्हाट्सएप: 95304-32468, 87645-31201
* ईमेल: sp-han-rj@nic.in