➡️ भारत न्यूट्रावर्स में मध्यप्रदेश की चार एमएसएमई इकाइयों ने लिया भाग जिसमें से एक इकाई बैतूल से रही |
भारत न्यूट्रावर्स का आयोजन 7 से 9 सितंबर 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में मध्यप्रदेश की चार एमएसएमई इकाइयों ने सहभागिता कर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा देशभर से आए व्यापारिक प्रतिनिधियों, खरीदारों एवं संभावित व्यावसायिक साझेदारों से संवाद किया।
मध्य प्रदेश से जिन चार एमएसएमई इकाइयों ने सहभागिता की थी उनमें से एक इकाई बैतूल के कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित " जिविशा हर्बल्स " रही जो हर्बल एक्सट्रैक्ट का काम करती है |
मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में सहभागिता के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की इकाइयों को व्यापार विस्तार, ब्रांड पहचान तथा नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
90 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026