जिला स्तरीय रोजगार मेले में 87 अभ्यर्थियों का चयन
358 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए वितरित किया ऋण
मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम के तहत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन 9 सितम्बर को शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्था बैतूल में किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्याम धुर्वे ने बताया कि रोजगार मेले में 136 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान 12 निजी कंपनियों के द्वारा कुल 87 आवेदकों का प्राथमिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेंट प्रदाय किये गये। वहीं 14 अगस्त से 09 सितम्बर तक 35 अप्रेंटिसशिप के लिये चयन किया गया।