मुजफ्फरपुर में सोलर डिस्पोजल मेला, 551 मामलों के त्वरित निष्पादन का लक्ष्य ☀️
मुजफ्फरपुर नगर भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर डिस्पोजल मेला-2026 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने मेले का उद्घाटन करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
📌 551 मामलों का टारगेटेड डिस्पोजल/मूवमेंट
▪️ 101 इंस्टॉलेशन पूर्ण
▪️ 55 ऋण मामलों का डिस्बर्समेंट
▪️ 63 ऋण आवेदन स्वीकृत
▪️ 30 रिजेक्ट मामलों पर पुनर्विचार
▪️ 302 निष्क्रिय आवेदन इंस्टॉलेशन स्टेज पर भेजे गए
⚡ बैंकों द्वारा बड़ी संख्या में ऋण आवेदन रिजेक्ट किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया गया कि आवेदन रिजेक्ट करने से पहले DISCOM पदाधिकारियों से अनिवार्य समन्वय किया जाए।
⏱️ अगले 10 दिनों में सभी लक्षित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश बैंक, विद्युत विभाग और सोलर वेंडर्स को दिया गया।
🏆 योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले JEE और AEE को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
#Muzaffarpur #SolarMela #PMSuryaGhar #MuzaffarpurNews #TirhutNews #BiharNews #solarenergy