बारां: कोयला कस्बे में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज को भेजा कोटा, चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट
Baran, Baran | Aug 12, 2025 बारां तहसील के कोयला कस्बे में मौसमी बीमारियों से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। पहले अधिक बारिश और अब अधिक तापमान के कारण बीमारियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है ।इन दिनों क्षेत्र में डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ।एक मरीज को गंभीर अवस्था में कोटा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।सूचना मिलने पर चिकित्सा विभाग हरकत में आया है।