बारां: कलेक्टर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर 5 कार्मिकों को चार्जशीट
Baran, Baran | Aug 12, 2025 शहर स्थित शहीद राजमल मीणा राजकीय जिला अस्पताल का सोमवार को कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अडाणी विंग, पुरानी आईपीडी विंग के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले पांच कार्मिकों को चार्जशीट जारी करने के लिए पीएमओ को निर्देश दिए।