बारां: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मिनी सचिवालय से निकाली गई बाइक तिरंगा रैली, पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर हुए शामिल
Baran, Baran | Aug 12, 2025 हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर रचनात्मक, सांस्कृतिक और जन-संवेदनशीलता के कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रहे इन आयोजनों का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव की भावना को जाग्रत करना है। कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा बाइक रैली आयोजित की गई। रैली मिनी सचिवालय से रवाना हुई।