सारठ: SDPO मो. मुजिबुर रहमान ने सारठ पुलिस अनुमंडल कार्यालय में योगदान दिया, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता बताया
Sarath, Deoghar | May 21, 2026 SDPO मो. मुजिबुर रहमान ने गुरुवार रात 9 बजे सारठ एसडीपीओ कार्यालय में अपना योगदान दिया। वहीं पत्रकारों से बात करते सारठ के नए SDPO ने कहा कि पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होने, क्षेत्र के महिला व घर-परिवार में घरेलू हिंसा रोकने और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।