गाण्डेय: अहिल्यापुर के माथातरी गांव में तेज बारिश से बुजुर्ग महिला का कच्चा मकान गिरा, मदद की गुहार
Gandey, Giridih | Sep 11, 2026
अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत माथातरी गांव में तेज बारिश के कारण पिछले दिनों एक बुजुर्ग महिला का कच्चा मकान गिर गया है। शुक्रवार को 12 बजे महिला ने सभी से मदद की गुहार लगाई।मकान गिरने के बाद 70 वर्षीय कुंती देवी, पति स्वर्गीय गणपत मिश्रा, के समक्ष रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आवास के अभाव में वह अपने परिजनों के घर में आश्रय लेकर रहने को मजबूर हैं।