सोनारायठाढ़ी: नवाडीह और दलदली गांव में बादल पत्रलेख की पहल से लगा बिजली ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों की समस्या होगी दूर
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पहल पर नावाडीह और दलदली गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों की समस्या दूर होगी इसके लिए ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री को साधुवाद दिया ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद उन लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था और विभिन्न कार्य संपादित नहीं हो पा रहे थे।