उचकागांव: उचकागांव थाना परिसर में गुम हुआ मोबाइल मिलने पर लोगों में ख़ुशी की लहर
उचकागांव थाना परिसर में पहुंचे लोगों के चेहरे पर उस समय रौनक आ गई जब उनका गुम हुआ एंड्राइड मोबाइल उनके हाथों में मिला। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मोबाइल गुम होने को लेकर लोगों द्वारा थाने में सनहा दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लोगों के दिए गए डिटेल के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने पांच मोबाइल फोन को बरामद किया।