उचकागांव: मीरगंज में सीएम नितीश कुमार की एक झलक पाने को लोग बेताब
मीरगंज में सबेया बाईपास सड़क निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से सीएम आगमन होने से इंतजार में खड़े हजारों लोगों को मायूसी हाथ लगी। हजारों की भीड़ हैली पैड तथा एनएच 531 के बैरीकैडिंग एरिया में खड़ी थी लेकिन सीएम का काफिला सड़क मार्ग से पेट्रोल पम्प के पास कार्यक्रम स्थल पर रुक गया।