उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज
उचकागांव के एक गांव में घर से शौच के लिए निकली 17 वर्षीय किशोरी का कुछ लोगों ने साजिश के तहत अपहरण कर लिया। जब किशोरी के घर के लोग घर के अंदर सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि अपहृत किशोरी के पिता लकवा की बीमारी से ग्रसित चल रहे है। देर शाम तक किशोरी के वापस घर नहीं लौटने पर जब स्वजन खोजबीन शुरू की इसके बावजूद भी किशोरी का पता नहीं चला तो FIR किया गया।