उचकागांव: उचकागांव के नवादा परसौनी में आग लगने से 70 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख
उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी उत्तर टोला में बाजार से नदी की तरफ जाने वाले पथ पर अचानक आग लग जाने से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। जिसमें लगभग सत्तर हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर 1 बजे की है। थाना के नवादा परसौनी गांव में नदी की तरह जाने वाले पथ पर अचानक गांव के सरल मियां की झोपड़ी में आग लग गई।