जमुई: पंचमहुआ गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमहुआ गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से एक महिला यानि कुल पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को शनिवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।