जतारा: लार खुर्द:पूरे शरीर पर जवारे, नौ दिन की साधना… मां दुर्गा की भक्ति में लीन युवक,अनोखी साधना बनी आकर्षण का केंद्र
शक्ति की आराधना और अटूट आस्था का अनोखा नजारा जतारा तहसील के ग्राम लार खुर्द में देखने को मिल रहा है। यहां एक युवक ने अपने ही घर में पूरे शरीर पर जवारे बोए हैं और नौ दिनों से मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। नवरात्रि के दौरान युवक की इस अनोखी साधना को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ग्रामीण इसे मां दुर्गा के प्रति उसकी गहरी श्रद्धा व भक्ति से जोड़कर देख रहे है