मड़ावरा: खैर की अवैध कटान पर बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर को उसके साथी समेत किया गया गिरफ्तार
वन विभाग की टीम गुरुवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि खैर की अवैध कटान के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मदनपुर पश्चिमी बीट के जंगल से एक कुख्यात तस्कर और उसके एक साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया है।