पिपरई: पिपरई-रहटवास के बीच रेलवे ट्रैक पर 34 वर्षीय युवक का मिला शव, पिपरई पुलिस ने किया मर्ग कायम
जानकारी अनुसार पिपरई रेहटवास के बीच पोल नंबर 1023-24 के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह 11 बजे 34 वर्षीय चंद्रेश पुत्र फूल सिंह यादव निवासी जयंतीपुर का शव मिला है। पिपरई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई,जहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम किया है।